डीयू में मिशन एडमिशन ऑन

डीयू में स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन लेवल के कोसेर्ज में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सेंट्रलाइज्ड फॉर्म से स्टूडेंट्स सभी कॉलेजों और कोसेर्ज में अप्लाई कर सकते हैं। सिर्फ सेंट स्टीफंस और जीसस एंड मेरी कॉलेज के लिए सेंट्रलाइज्ड फॉर्म से अप्लाई नहीं किया जा सकता है। जिन कोसेर्ज में एंट्रेंस टेस्ट होता है, उनमें भी स्टूडेंट्स को अलग से अप्लाई करना पड़ेगा। मसलन बीए इंग्लिश ऑनर्स कोर्स 46 कॉलेजों में है, मगर इनमें से 17 कॉलेजों में एडमिशन के लिए इंग्लिश डिपार्टमेंट कंबाइंड एप्टिट्यूड टेस्ट फॉर इंग्लिश कंडक्ट करता है। केट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चल रहा है और 31 मई तक अप्लाई किया जा सकता है।

 

और पढ़ें ...
 
डीयू में हॉट है बीकॉम कोर्स

दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन प्रोसेस शुरू हो गया है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि डीयू में किस कोर्स में एडमिशन लें, तो आपको बता दें कि यहां बीकॉम का कोर्स सबसे हॉट हैं। बीकॉम ऑनर्स कोर्स डीयू के करीब 53 कॉलेजों में हैं और बीकॉम पास कोर्स 42 कॉलेजों में। इसके अलावा, जो स्टूडेंट्स बीकॉम के बाद आगे का पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, वे पीजी, एमबीए, सीए का कोर्स कर सकते हैं। बीकॉम के बाद फाइनेंस, मार्केटिंग, इंटरनेशनल बिजनेस, इंश्योरेंस, बैंकिंग और मल्टीनेशनल कंपनियों में करियर बनाने का मौका मिलता है। खासबात यह है कि इन दिनों जॉब मार्केट में कॉमर्स से जुड़े प्रोफेशनल्स की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है।

और पढ़ें ...
 
IIT में गरीब घर के होनहार

बिहार के आनंद किशोर ने आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 1190वीं रैंक हासिल की है। 7वीं में पैसों के अभाव के चलते पढ़ाई छोड़ने वाले इस छात्र ने सब्जी बेचकर न सिर्फ दसवीं, बारहवीं की पढ़ाई की, बल्कि आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा तक पास कर दिखाई। इसी तरह दिल्ली के विपुल ने आईआईटी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में देशभर में पांचवा स्थान हासिल कर साबित कर दिया है कि क्षमताओं का नियमित मूल्यांकन हमेशा उपयोगी साबित होता है।

और पढ़ें ...
 
डीयू में फॉरेन लैंग्वेज कोर्स

फॉरेन लैंग्वेज की जानकारी होने से किसी भी प्रफेशन में आगे बढऩे काफी मदद मिलती है। फॉरेन लैंग्वेज के फील्ड में आपके पास कई अवसर मौजूद हैं। आप टूर ऑपरेटर से लेकर इंटरप्रेटर और ट्रांसलेटर तक कई रूपों में काम कर सकते हैं। जहां इंटरप्रेटर किसी के स्टेटमेंट्स को एक लैंग्वेज से दूसरे में इंटरप्रेट करता है, वहीं ट्रांसलेटर कई डॉक्युमेंट्स को एक लैंग्वेज से दूसरे में ट्रांसलेट करता है। इंडियन इकोनॉमी के ग्लोबलाइजेशन के बाद जबसे मल्टीनेशनल कंपनियां भारत में आने लगी हैं, तो लैंग्वेज प्रफेशनल्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में कई फॉरेन लैंग्वेज कोर्स चलाए जा रहे हैं। इनमें डिग्री से लेकर सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा तक शामिल हैं।

और पढ़ें ...
 
मल्टीमीडिया में करियर

आपको मशहूर हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला याद होगी, जिसमें न्यूयार्क की सड़कों पर मुंह से आग उगलता गॉडजिला दिखाया गया है। यह मल्टीमीडिया टीम का चमत्कार है जो कल्पना को मूर्तरूप प्रदान करती है। मल्टीमीडिया में वेबसाइट डिजाइनिंग, एनिमेशन, स्पेशल इफेक्ट्स और डिजिटल वीडियो तैयार करना शामिल है। आज देश में यूटीवी, यशराज फिल्मस, रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट जैसे बड़े-बड़े प्रोडक्शन घरानों ने ड्रीम वर्क्स, वाल्ट डिज्नी और पिक्चर एनिमेशन जैसे प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय संस्थानों के साथ मिलकर पहले ही इस सेक्टर को विस्तार देने की अपनी योजनाओं की घोषणा कर दी है। जाहिर है कि यह एक संभावनाशील सेक्टर है, जिसमें रोजगार के भरपूर हैं।

और पढ़ें ...
 
<< प्रारंभ करना < पीछे 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 अगला > अंत >>

पृष्ठ 8 का 57

Newsletter

Polls

क्या विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में अपनी शाखाएं खोलने की अनुमति देना उचित है?
 

Popular course

Test- Abroad Study

Who's Online

हमने 6 अतिथियों ऑनलाइन

Advertisement

Featured Links: